सदस्यता
केन्द्रीय कार्यालय
मढ़रिया काम्पलेक्स ,महाराजा चौक,मुक्त नगर, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन - 491001
सम्पर्क मोबाइल - 9425234990,9303650593
क्यों चुनें ? पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड
~_अध्यक्ष की कलम से_~
पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड
पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड का गठन करना आज समाज की वर्तमान परिस्थितिओ को जन मानस के सामने रखना है ताकि पिछडो शोषितो का उत्थान हो सके, सभी को न्याय मिले, समानता का अधिकार मिले I
हमारे समाज मे विभिन्न धर्मो के अनुयायी रहते हैं जो कर्म प्रधान समाज की संरचना का हिस्सा हैं जिससे हमारा समाज जातीय संरचना गत संगठनो मे रह रहा है जहाँ हम प्रत्येक रिति रिवाजो व संस्कारो का निर्वहन कर रहे हैं इन धर्मिक व जाति गत संगठनो का राजनीतिक संगठनो द्वारा खुब दोहन किया जाता है इस प्रकार हम देखते है धर्म ,जाति , और राजनैतिक संगठनो को कुछ लोगों द्वारा अपने फायदे के लिए पीडी दर पीढी दर पीढी बेजा कब्जा कर उपयोग किया जा रहा है जिसके चलते योग्य लोग समाज, प्रशासन, शासन, राजनीति कहीं भी प्रयाप्त उचित स्थान पाने से वंचित हैं I
हमारे देश में आदि काल से समाज सुधारको ने अपना योगदान दिया किन्तु राजनैतिक नफा नुकसान की गणना करने वाले सन्गठनो ने एसे उपक्रम चलाकर संत महात्माओ की स्मृतियो को खत्म कर दिया केवल राजनैतिक सम्पर्क मे रहने वाले बड़े बड़े ईवेन्ट के जरिये धर्म के प्रचार करने वाले पाखंडी शीर्श पर पहुचने लगे टीवी शो बड़े आयोजनो से भोली भाली जनता को मुर्ख बना रहे हैं
हमारा समाज और हमारे देश के नागरिको द्वारा कठोर श्रम करने के बाद भी प्रयाप्त विकास नहीं हो रहा है
व्यापारी वर्ग राज्यो और केन्द्रीय सरकार का उपयोग केवल और केवल अपने फायदे के लिए करने मे सफल हो रहे हैं आलम यह है शिक्षा, चिकित्सा और सेवा सब व्यापार बन गया है यहां तक सरकार भी अब व्यापार करने लगी है नतीजे सब के सामने हैं
मात्र 2% से 5% तक लोग देश के 80% जमीन और धन दौलत का उपयोग अपने सुख एशो आराम और अय्याशी के लिए कर रहे हैं दूसरी ओर 80% जनता मात्र 2% से लेकर 5% संसाधनों पर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है चारो ओर भुखमरी,बीमारी और बेरोजगारी ही बेरोजगारी है सरकारे जनता को केवल और केवल आसवासनो से मूर्ख बना रही हैं विकास के नाम पर बड़े बड़े इन्डस्ट्री, सडके, लकजरी ट्रेने, एक्सीक्यूटिव एयर बस जिसमे केवल एक व्यकित ही सफर कर सके एसे सुपर लगजरी एयरबस आदि बनाये जा रहे हैं वो भी केवल काँपोरेट घरानो के फायदे के लिए है हमारे देश के सबसे बड़े व्यापारी ने तो 500 करोड का नीजी घर और हैलिपैड बनाकर तो ये साबित ही कर दिया कि सरकार व्यापारी के घुटने में हैं
इस प्रकार ये आर्थिक ,समाजिक और राजनीतिक असंतुलन को जन्म देता है जिससे अब देश की एकता को खतरा पैदा हो गया है क्योंकि जब हमारे देश का नागरिक अपने आप को समाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पिछडा, शोषित व ठगा महसुस कर रहे हैं तो देश में कैसे अच्छा वातावरण बनेगा I
हमे समानता का अधिकार का सृजन खुद करना होगा I
हम सब पिछड़ो का संगठन करे और हर मोर्चे पर वर्तमान की इस व्यवस्था को परिवर्तन की ओर ले जाये ताकि जिन चंद लोगों* ने अपने फायदे के लिए समाज, प्रशासन,शासन और सत्ता का अतिक्रमण कर उपयोग किया जा रहा है उनकी पहचान को सार्वजनिक करेंगे जिन्होंने समाज के एक बड़े वर्ग का शोषण करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं I
आगे संदर्भ विशेष समाधान करने समाज के शोषितो, उपेक्षितो को भारत के समाज मे धर्म , जाति , भाषा , प्रान्तो के भेद से उपर उठकर समुचित स्थान दिलाने के उद्देश्यो की पूर्ति के लिए पिछड़ा समाज पार्टी का गठन किया गया है
इसके साथ साथ हम आप सभी से आहवान करते हैं कि आये मिलकर एक नया रास्ता निकाले राजनीति को समाज जीवन का वो माध्यम बनाये जिस पे चलकर देश समानान्तर विकास करे साथ साथ प्रत्येक नागरीक अपने को गौरान्वित महसुस करे कि वो एसे समाज व देश का हिस्सा हैं जिसमे उसका जो योगदान के अनुसार उसका उचित स्थान है
भवदीय
गिरधर मढ़रिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड
what people say
Peter Packer
-Art Director
केन्द्रीय कार्यालय Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type...
Peter Packer
-Art Director
केन्द्रीय कार्यालय Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type...
